भारत

यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, 5 लोग जिंदा जले

आगरा – यमुना एक्सप्रेस वे पर आज तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। आगरा से नोएडा की ओर जा रही कार आगे जा रहे कंटेनर के डीजल टैंक से टकरा गई। इस हादसे में 5 लोग जिंदा ही जल गए हैं। बताया जा रहा है कि कार के अंदर पांच लोग ही सवार थे। हादसा विपरीत दिशा से आ रहे एक कंटेनर के कार में टकराने के बाद हुआ। पुलिस मौके पर पहुंच गयी है।

बताया जा रहा है कि लखनऊ के नंबर की गाड़ी UP 32 KW 6788 में सवार होकर पांच लोग दिल्ली जा रहे थे। कार यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा के खंदौली इलाके में पहुंची थी। तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक कंटेनर ने कार में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था की टक्कर लगते ही कार में आग लग गई और कार के अंदर बैठे सभी लोग जिंदा जल गए।

आगरा में हुए इस सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़ितों की हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page