ट्रेंडिगमनोरंजन

Trailer : राजकुमार राव और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई – बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय कर चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और मशहूर बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की आने वाली फिल्म फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में आदर्श गौरव भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। राजकुमार राव और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे है। आदर्श गौरव के अभिनय की भी खूब तारीफ हो रही है।

प्रियंका और राजकुमार राव दोनों ही दमदार एक्टर्स हैं बावजूद इसके आदर्श गौरव ना सिर्फ ट्रेलर में अपने अभिनय से लुभा पा रहे हैं बल्कि लाइमलाइट भी ले रहे हैं। ट्विटर से लेकर यूट्यूब के कमेंट बॉक्स तक हर जगह आदर्श गौरव के अभिनय की चर्चा हो रही है। यह फिल्म ओटीटी यानि की नेटफ्लिक्स पर 22 जनवरी को स्ट्रीम होगी।

फिल्म की कहानी –
‘द व्हाइट टाइगर’ के इस ट्रेलर में भारत में रह रहे लोगों के संघर्ष को दिखाया गया है, ट्रेलर में नजर आ रहा है कि कैसे आदर्श गौरव एक नौकर से रईस आदमी बन जाते हैं। आदर्श गौरव के हिस्से काफी अच्छे डायलॉग्स भी आए हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर शेयर किया है। द व्हाइट टाइगर नेटफ्लिक्स पर 22 जनवरी को स्ट्रीम होगी। द व्हाइट टाइगर के प्रोडूसर और डायरेक्टर रामिन बहरानी है। यह फिल्म द न्यूयॉर्क टाइम्स की बेस्ट सेलर बुक द व्हाइट टाइगर पर आधारित है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page