विश्व

थाईलैंड के राजा की गर्लफ्रेंड की हज़ारों न्यूड तस्वीरें हुईं वायरल

नई दिल्ली – थाईलैंड के राजा की पत्नी और उनकी गर्लफ्रेंड के बीच चल रहे विवाद ने अब तुल पकड़ ली है। इस मामले में अब नया बखेड़ा खड़ा हो गया है। दरअसल, थाईलैंड के राजा महा वजिरालोंगकोर्न की गर्लफ्रेंड की 1400 से ज्यादा फ़ोटोज़ लीक हो गई हैं। इनमें से सैकड़ों फोटोज न्यूड हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इसे सोच समझकर लीक किया गया है।

बताया जा रहा है कि इन फोटोज के लीक होने के पीछे का कारण राजा की पत्नी और उनकी गर्लफ्रेंड के बीच का विवाद है। वहीं, इन फोटोज के लीक होने के बाद अब तरह तरह की बातें भी सामने आ रही हैं। हालांकि, इस मामले पर अभी राजा की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये फोटोज 2012 से 2014 के बीच खींची गई थीं। कहा जा रहा है कि खुद सीनीत ने ही इन फोटोज को क्लिक किया था। बता दें, थाईलैंड के राजा ने चार शादियां की हैं। 68 साल के राजा ने वजिरालोंगकोर्न ने 2019 में चौथी शादी सुथिडा से की थी। तीन रानियों से उनके सात बच्चे हैं। अब पिछली तीनों पत्नियों के साथ उनका तलाक हो चुका है।

42 साल की रानी सुथिडा और 35 साल की गर्लफ्रेंड सीनीत, दोनों ही राजा के महल में सीनियर ऑफिसर के रूप में काम कर चुकी हैं। सुथिडा पहले थाई एयरवेज में फ्लाइट क्रू के रूप में भी काम कर चुकी हैं, जबकि सीनत आर्मी नर्स रहीं हैं। राजा की गर्लफ्रेंड को 2019 में जेल में बंद किया गया था। उन पर रानी सुथिडा की छवि खराब करने का आरोप लगाया गया था।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page