भारत

बड़ी खबर : प्रियंका गांधी हिरासत में, राहुल गांधी ने सरकार पर बोला हमला

नई दिल्ली –

नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन 29वें दिन भी जारी है। किसानों ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि कृषि कानूनों में संशोधन से काम नहीं चलेगा। किसान इन कानूनों को वापस लेने पर अड़े हुए हैं। इस बिच कांग्रेस नेता राहुल गांधी तीन नेताओं के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने पहुंचे हैं। कांग्रेस के मार्च को निकालने की इजाजत नहीं दी गई, जिसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है।

इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार अपनी जिद पर अड़ गई है। आज जो भी सरकार से सवाल करता है, उन्हें देशद्रोही बता दिया जाता है। प्रियंका बोलीं कि सरकार के दिल में किसानों के लिए कोई इज्जत नहीं है।

इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कृषि कानून के मसले पर राष्ट्रपति से मुलाकात की, जिसके बाद उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोला। राहुल गांधी बोले कि राष्ट्रपति से हमने कहा है कि इन कानूनों से किसानों को नुकसान होने वाला है, देश को दिख रहा है कि किसान कानून के खिलाफ खड़ा है। मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहता हूं कि किसान हटेगा नहीं, जबतक कानून वापस नहीं होगा।

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार संसद का संयुक्त सत्र बुलाए और इन कानूनों को तुरंत वापस लें। राहुल ने कहा कि आज किसान दुख और दर्द में हैं, कुछ किसानों की मौत भी हुई है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page