भारत

मुंबई में अमेजन ऑफिस में MNS कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़

मुंबई – महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने मुंबई में स्थित अमेजन के ऑफिस जमकर तोड़फोड़ की। बता दें कि एमएनएस पिछले काफी समय से अमेजन ऐप में मराठी भाषा को शामिल करने की मांग कर रही है। अमेजन कंपनी की शिकायत पर मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही है। बता दें कि पुणे में एमएनएस के कार्यकर्ताओं ने ‘नो मराठी, नो अमेजन’ अभियान चला रखा है।

मनसे की मांग –
मनसे के कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर राज्य में अमेजन को काम करना है तो ऐप में मराठी भाषा में भी जानकारी देनी चाहिए, जिससे महाराष्ट्र के मराठी लोगों के लिए पढ़ना और ऑर्डर करना आसान हो जाएगा।

8 लोगों पर मामला दर्ज़ –
पुलिस के मुताबिक, हमले में एक एलईडी टीवी, कांच का सामान, लैपटॉप, प्रिंटर आदि क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि साकीनाका पुलिस थाने में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। ई-कॉमर्स कंपनी ने इससे पहले शहर की डिंडोशी अदालत का दरवाजा खटखटाया था, जिसके बाद मनसे प्रमुख राज ठाकरे को नोटिस जारी करके पांच जनवरी को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया था। मनसे कार्यकर्ताओं ने कहा कि अमेजन की ओर से जो नोटिस एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे को भेजी गई है, वो गैरकानूनी है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page