बिजनेस

काम की खबर! TV, फ्रिज, वॉशिंग जनवरी से हो जाएंगे महंगे

नई दिल्ली – अगले साल यानि की जनवरी 2021 से TV, फ्रिज, वॉशिंग समेत कई चीज़ महंगे हो जायेंगे। दरअसल तांबा, एल्युमिनियम और इस्पात जैसे कच्चे माल की लागत बढ़ने और परिवहन भाड़ा महंगा होने के कारण एलईडी टीवी, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन जैसे अन्य टिकाऊ घरेलू सामान की कीमतें अगले साल जनवरी से 10 प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं।

विनिर्माताओं ने कहा कि इसके अलावा आपूर्ति में कमी के कारण टीवी पैनल (ओपेन सेल) की कीमतें भी दोगुनी से अधिक हो चुकी हैं। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ ही प्लास्टिक भी महंगा हो गया है। एलजी, पैनासोनिक और थॉमसन जैसे विनिर्माताओं के लिए जनवरी से कीमतों में बढ़ोतरी अपरिहार्य है। पैनासोनिक इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ मनीष शर्मा ने कहा कि हमारा मानना है कि निकट भविष्य में जिंस कीमतों में बढ़ोतरी से हमारे उत्पादों की कीमतें प्रभावित होंगी। मेरा अनुमान है कि जनवरी में 6-7 प्रतिशत कीमतें बढ़ेंगी और वित्त वर्ष की पहली तिमाही तक ये 10-11 प्रतिशत तक बढ़ सकती है।

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया भी अगले साल एक जनवरी से कीमतों में सात से आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी करने जा रही है। कच्चे तेल की कीमतों में भी वृद्धि हो रही है, इसलिए प्लास्टिक सामग्री की लागत भी काफी हद तक बढ़ गई है। वहीं सोनी इंडिया कीमतों में बढ़ोतरी पर स्थिति की समीक्षा कर रही है और उसने इस बारे में अभी निर्णय नहीं लिया है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page