भारत

किसान आंदोलन के बीच राहुल गांधी गए विदेश, कांग्रेस ने बताई वजह

नई दिल्ली – किसान आंदोलन के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के विदेश दौरे को लेकर अब सियासी घमासान मच गया है। दरअसल किसान आंदोलन के बीच राहुल गांधी विदेश रवाना हो गए। इसके बाद भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी को निशाने पर ले लिया। भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी किसानों की हमदर्दी के नाम पर केवल दिखावा कर रहे हैं।

भाजपा के हमले पर अब कांग्रेस के दिग्गज नेता और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जवाब देते हुए राहुल गांधी के विदेश जाने की वजह बताई है। इस मामले पर मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने बताया, ‘राहुल गांधी अपनी नानी से मिलने के लिए विदेश गए हैं। क्या ऐसा करना गलत है? सभी को निजी यात्राओं पर जाने का अधिकार है। इस मुद्दे पर भाजपा निचले स्तर की राजनीति कर रही है। भाजपा के नेता राहुल गांधी को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं क्योंकि वो केवल एक नेता पर ही निशाना साधना चाहते हैं।’

इधर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल पर निशाना साधा। गिरिराज सिंह ने रविवार को ट्वीट करते हुए कहा, ‘भारत में राहुल गांधी की छुट्टी खत्म हो गई है, आज वह इटली वापस चले गए।’

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page