भारत

राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा लेने निकली रैली पर पथराव, बढ़ा तनाव

इंदौर – उज्जैन के बाद अब इंदौर में राम मंदिर के लिए चंदा लेने निकली रैली पर पथराव हो गया। जानकारी के मुताबिक, ये विवाद एक धर्म स्थल के पास हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद हुआ। पथराव में दर्जन भर लोग घायल हो गए। हालात को देखते हुए हुए फौरन घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फ़िलहाल हालात नियंत्रण में हैं।

यह घटना इंदौर के गौतमपुरा थाना इलाके के चांदनखेड़ी गाँव में यह घटना घटी। यह घटना तब घटी जब आज सुबह हिंदूवादी संगठन की रैली अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए धनसंग्रह करने के लिए निकली थी। रैली जब एक गांव निकल कर दूसरे गांव जा रही थी, तभी दो पक्ष के लोग आमने सामने हो गए और थोड़ी ही देर में पथराव शुरू हो गया। इस पथराव में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये।

घायलों को तत्काल उपचार के लिए रवाना किया गया और फौरन मौके पर भारी पुलिस बल भेजा गया। यह विवाद तब बढ़ा जब रास्ते में एक धार्मिक स्थल पास खड़े होकर कार्यकर्ता हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ने लगे। हालांकि धीरे धीरे कार्यकर्ता आगे भी बढ़ते जा रहे थे,लेकिन इस दौरान वहां पहुंचे कुछ लोगों ने मौके पर पहुँच कर विवाद शुरू कर दिया। पुलिस हालात संभाल पाती उससे पूर्व ही पीछे से पथराव शुरू हो गया।

जानकारी के मुताबिक, पथराव करने वाले 200 से अधिक संख्या में थे. घायलों को बचाने के लिए रैली में शामिल कुछ अन्य कार्यकर्ताओं ने भी पत्थर फेंके और पुलिस ने युवकों को मौके से खदेड़ दिया। गांव में तनाव के हालत की जानकारी मिलते ही इंदौर डीआरपी लाइन रिजर्व पुलिस बल की एक टुकड़ी मौके पर रवाना कर दी गयी। थोड़ी ही देर में वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और हालत को नियंत्रण में करने जुट गए। अब हिंदूवादी संगठन से जुड़े कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी गांव पहुंच गए और हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page