ट्रेंडिगमनोरंजन

स्विमसूट पहने पूल में नजर आई मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर ने क्लिक की तस्वीर

मुंबई –

मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशन को चर्चा में रहती हैं। इन दिनों यह कपल गोवा में वेकेशन एंजॉय कर रहा है। मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है, जिसमें मलाइका, अर्जुन कपूर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका स्विमसूट पहने पूल में एंटर कर रही हैं वहीं, अर्जुन कपूर पूल में हैं और मलाइका की फोटोज क्लिक कर रहे हैं।

कपल के इस अंदाज को बहुत पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा अमृता ने भी मलाइका और अर्जुन के इस वेकेशन की कुछ और भी तस्वीरें शेयर की हैं। बता दें, मलाइका लगातार अपने वेकेशन्स से अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। जिस पर कमेंट्स के जरिए उनके फैन अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

मालूम हो कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा के गोवा स्थित घर पर ठहरे हैं। जो कैंडोलिम बीच पर है। मलाइका, ने अमृता और उनके पति शकील लदाख के घर की तारीफ भी की है। उन्हें अपनी बहन का यह घर काफी पसंद है। अमृता और शकील ने अपने इस घर का नाम ‘अजारा बीच हाउस’ रखा है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page