लाइफस्टाइलविश्व

इस देश में पॉर्न देखने और ब्लू जींस पहनने पर दी जाती है खौफनाक सजा

नई दिल्ली – दुनिया में एक ऐसा देश जहां आज भी तानाशाही चलती है। वहां लोग अपने मर्जी से अपनी जिंदगी नहीं जी सकते है। इस देश में अगर लोग ब्लू जींस पहनते हैं तो उन्हें खौफनाक सजा दी जाती है। ये देश नॉर्थ कोरिया है। इस देश का क्रूर तानाशाह किम जोंग उन अपने देश के लोगों को नीली जींस पहनने पर खौफनाक सजा देता है। किम जोंग उन ने अपने देश में नीली जींस को बैन कर रखा है।

क्या है वजह
किम जोंग उन अमेरिका को अपना दुश्मन देश मानता है। किम जोंग उन का मानना है कि नीली जींस अमेरिकी साम्राज्‍यवाद का प्रतीक है। इसलिए उसने पूरे देश में नीली जींस पहनने पर सख्ती से रोक लगा रखी है। अगर कोई गलती से भी इसके खिलाफ जाता है तो उसे जेल में डाल दिया जाता है और सख्त सजा दी जाती है।

पॉर्न (Porn) देखना भी है गुनाह –
इतना ही नहीं किम जोंग ने अपने पूरे देश में इंटरनेट के इस्‍तेमाल पर भी बैन लगा रखा है। इस वजह से उत्‍तर कोरिया के लोगों को कई बार बाहरी दुनिया का पता नहीं चल पाता है। वो जान ही नहीं पाते हैं कि दुनिया में लोग कैसे रहते हैं। सबसे खास बात यह है कि वहां के लोगों को यह भी पता नहीं चल पाता कि वे किन प्रतिबंधों के बीच अपना जीवन गुजार रहे हैं। इतना ही नहीं इस देश में पॉर्न (Porn) देखना भी गुनाह है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page