मनोरंजन

फिल्म ‘Cirkus’ के सेट पर फनी अंदाज में नजर आये रणवीर सिंह, वॉकी-टॉकी के साथ दिखें रोहित शेट्टी

मुंबई –

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म सर्कस की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह सर्कस के सेट पर नजर आ रहे हैं। इस फोटो में उनके साथ रोहित शेट्टी भी नजर आ रहे हैं। दरअसल रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं। रणवीर सिंह ने इस फोटो को फिल्म सिंबा के दो साल पूरे होने की खुशी में शेयर किया है।

रणवीर सिंह ने फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ”सर्कस के सेट पर सिंबा 2 की फील्डिंग” | फैंस रणवीर सिंह की इस फोटो को काफी पसंद कर रहे हैं। रणवीर सिंह ने जो फोटो शेयर की हैं, उनमें वह ऑडियंस सीट पर बैठे हुए दिख रहे हैं। रणवीर ने टी-शर्ट पहनी हुई है और साथ ही कूल चेन डाली हुई है। इन तस्वीरों में रोहित एक दम शांत नजर आ रहे हैं। मानो कि वह किसी गंभीर चिंतन में हैं। रोहित हाथ वॉकी-टॉकी लेकर एक ठैले के सहारे झुककर खड़े हैं।

रणवीर सिंह ने इस इंस्टाग्राम पोस्ट से पहले ‘सिंबा’ के दो साल पूरे होने पर खुशी जताई। उन्होंने सिंबा की एक क्लिप शेयर की। जिसमें फिल्म का टाइटल ट्रैक और रणवीर सिंह के धांसू एक्शन को दिखाया गया। बता दें कि फिल्म सर्कस, विलियम शेक्सपियर के ड्रामे द कॉमेडी ऑफ एरर्स पर आधारित है। फिल्म का नाम पहले ‘अंगूर’ रखा जा रहा था, लेकिन फिल्म के निर्माताओं को लगा कि कॉपीराइट के कारण यह विवादों में घिर सकती है. इसलिए उन्होंने इसका नाम ‘अंगूर’ रखने के बजाए, ‘सर्कस’ कर डाला। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस, वरुण शर्मा, सिद्धार्थ जाधव, संजय मिश्रा, जॉनी लीवर जैसे कई कलाकार शामिल हैं।

https://www.instagram.com/p/CJQYWmpnLXg/

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page