कोरोना

भारत में बढ़ रहा कोरोना का नया रूप, अब कुल मामले हुए 20

नई दिल्ली – ब्रिटेन में हाहाकार मचाने वाले कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से पूरी दुनिया में दहशत है। भारत में इस वायरस को लेकर हलचल के बीच बुरी खबर है। ब्रिटेन समेत यूरोपीय देशों में कहर मचाने वाला कोरोना वायरस का यह नया स्ट्रेन अब भारत आ गया है। दरअसल, ब्रिटेन से लौटने वाले छह मरीज कोरोना वायरस के इस म्यूटेंट से संक्रमित पाए गए हैं। अब इसकी संख्या बढ़कर 20 हो गई है।

मंगलवार तक यह संख्या सिर्फ 6 थी। अभी तक कुल 107 सैंपल की रिपोर्ट आई है, जिनमें 20 UK स्ट्रेन से संक्रमित मिले हैं। 20 में से सबसे ज्यादा 8 पॉजिटिव मामले NCDC दिल्ली की लैब में पाए गए हैं। 29 दिसंबर को देश की अलग-अलग लैब रिपोर्ट के अनुसार, NCDC दिल्ली में 14 मामलों की जांच की गई, जिसमें से 8 मामलों में कोरोना का नया स्ट्रेन पाया गया। वहीं, NIBG कल्याणी (कोलकाता के पास) में 7 में से एक में नया स्ट्रेन पाया गया।

NIV पुणे में 50 मामलों की जांच की गई, जिसमें से एक मामले में इसकी पुष्टि हुई। NIMHANS में 15 मामलों की जांच में 7 में नया स्ट्रेन मिला। इस तरह कुल 107 मामलों की जांच में 20 लोगों में COVID-19 का नया स्ट्रेन पाया गया।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page