लाइफस्टाइल

किसी लड़की को किस कैसे करें, जानिए किस करने का क्या हैं सही तरीका

मुंबई – किसी लड़की को किस कैसे करें यह जानना बहुत जरुरी है। किस करना एक प्यारा एहसास होता है। रिलेशनशिप में प्यार की गहराई पैदा होने पर पार्टनर्स किस करते हैं तो वहीं कुछ लोगों को पहली डेट पर ही किस करने का मौका मिल जाता है। लड़कियां किस करते समय गलती कर सकती है, लेकिन लड़कों को किस करते समय गलती करना भारी पड़ सकता है।

अगर आप किस करते समय अपने पार्टनर को अच्छा महसूस करवाना होता है ताकि वह आपके किस को एंजोय कर सके। तो इसके लिए आपको कई बातों का ख्याल रखना जरुरी है।

– अगर आप अपनी पार्टनर को किस करने जा रहे हैं या फर्स्ट डेट पर किसी को किस कर रहे हैं। आपकी सांसों में बदबू आपकी पहली किस का अनुभव बिगाड़ सकती है। लड़की को किस करने से पहले ब्रश करें या च्युंइगम चबा लें। इससे आपने जो कुछ भी खाया-पीया है उसकी बदबू सांसों से चली जाती है और आपकी सांसे महकने लगती है। इससे आपको लड़की को किस करने का कॉन्फिडेंस भी आता है।

– नहाना, बाल धोना, अच्छा महकना यानि की खुद को साफ, सुंदर और हाइजीन बरकरार रखने वाले लड़के लड़कियों को हमेशा पसंद आते हैं। इसलिए लड़की को किस करने जा रहे हैं तो हैंडसम दिखने की कोशिश करें।

– होंठ फटे हैं या उनमें रुखापन है तो आपके पार्टनर को किस करने में बिल्कुल मजा नहीं आएगा। लड़की को किस करने के लिए होंठो की त्वचा को हमेशा कोमल रखें और नमी बरकरार रखने के लिए लिप बाम लगाएं।

– पहली बार किस करने जाते हैं तो माहौल में रोमांस बरकरार रखना बहुत जरुरी होता है। जब भी उनके साथ अकेले में बैठें हो तो उनकी तारीफ करें। याद रहें कि सच्ची तारीफ करें जिससे उन्हें बेहतर एहसास होता है। इससे माहौल रोमांटिक बनता है। अपना फोकस उन पर बनाए रखें।

– माहौला रोमांटिक बनाने के बाद आप उनको हल्का सा छूने की कोशिश करें। बातों-बातों में उनका हाथ पकड़ें या फिर कंधे पर रखें। हाथ पकड़ने से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है तो समझ जाएं कि वे आपके साथ सहज है। लड़की को किस करने से पहले आप इस बारे में उनसे पूछ भी सकते हैं।

– किस करते समय उनके कंफर्ट का पूरा ख्याल रखें। अपने फोरहेड को उनके फोरहेड यानि माथे से टच करें और बारी-बारी उनके दोनों होठों को चूसें।

– किसी को भी पसंद नहीं होता है कि किस करते समय को उन्हें घूर कर देखें। किसिंग को एंजॉय करने के लिए अपनी आंखों को बंद रखें।

– बहुत से लड़के किस करते समय अपनी जीभ को भी लड़की के मुंह में डाल देते हैं। आपको ऐसा नहीं करना है। आराम से किस करें और जब दोनों सहज हो जाएं तब आप ऐसा कर सकते हैं।

– किस करने के बाद पार्टनर से ये जानने के लिए उनकी आंखों में देखें, यदि वे भी आपकी तरह खुश हैं तो उनके गले मिलें और होठों पर एक जेंटल किस दें।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page