भारत

BJP सांसद और भोजपुरी स्‍टार मनोज तिवारी बने पिता

नई दिल्ली –

भाजपा के सांसद भोजपुरी एक्‍टर-सिंगर मनोज तिवारी पिता बन गए हैं। उनके घर बेटी जन्‍म लिया है। बीजेपी सांसद ने खुद यह खुशखबरी दी है। मनोज तिवारी ने ट्वीट कर कहा कि ‘मेरे घर आई एक नन्‍हीं परी…मुझे बेटी हुई है। जय जगदंबे…’

भाजपा नेता ने जैसे ही इसकी जानकारी ट्विटर पर साझा की बधाई देने वालों की बाढ़ सी आ गई। उनके प्रशंसक और समर्थक उन्‍हें अपने-अपने तरीके से शुभकामनाएं दे रहे है। एक शख्‍स ने लिखा, ‘बधाई सर। मैं आपको लेकर बहुत खुश हूं। ईश्‍वर का आशीर्वाद आपको और आपकी नन्‍हीं परी के साथ सदैव बना रहे।’

बता दें कि मनोज तिवारी ने उत्‍तर प्रदेश से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। उन्‍होंने सपा के टिकट पर गोरखपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन योगी के सामने उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा था। बाद में उन्‍होंने बीजेपी का दामन थामा लिया। साल 2014 में उत्‍तर-पूर्वी दिल्‍ली से पार्टी का उम्‍मीदवार बनाया गया और वह लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page