मनोरंजन

बॉलीवुड के वो 15 स्टार्स जो 2020 में हुए कोरोना के शिकार

मुंबई – साल 2020 आम और खास किसी के लिए भी अच्छा नहीं रहा। कोरोना ने कई जिंदगी उजाड़ कर रख दी। बॉलीवुड भी इससे बहुत आहत हुआ है। इस साल बॉलीवुड के कई स्टार्स कोरोना के शिकार हुए। हालांकि राहत की बात ये है कि इन सितारों ने आखिरकार इस बीमारी को मात दे दी और दोबारा सेहतमंद होकर घर लौट आए हैं।

कनिका कपूर – बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर कनिका कपूर इस वायरस की चपेट में आने वाली पहली सेलिब्रिटी थी। कनिका की लगभग 4 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कनिका के कोरोना पॉजिटिव होने से बॉलीवुड में खलबली मच गयी थी। हालांकि उसके बाद उनकी दो रिपोर्ट नेगेटिव आई और उसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। कनिका इस डेडली वायरस को मात देने के बाद अब पूरी तरह से स्वस्थ है।

बच्चन परिवार – बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन जुलाई में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। रिपोर्ट आने के बाद अमिताभ बच्चन को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब बिग बी कोरोना को मात देकर घर वापस लौट चुके हैं। अमिताभ बच्चन के बाद उनकी बहू और ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या समेत कोरोना की चपेट में आ गई थीं। हालांकि ऐश्वर्या और उनकी बेटी जल्द ही स्वस्थ हो गए थे। इसके अलावा अभिषेक बच्चन की भी रिपोर्ट अमिताभ के साथ ही पॉजिटिव आई थी। अभिषेक को भी बिग बी के साथ ही नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमिताभ तो कुछ दिन में ही डिस्चार्ज हो गए थे मगर अभिषेक को उनके पिता से ज्यादा अस्पताल में वक्त बिताना पड़ा था। फिलहाल पूरा बच्चन परिवार इस वायरस को मात दे चुका है और सभी स्वस्थ हैं।

मलाइका अरोड़ा – बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी कोरोना के चपेट में आई। 7 सितंबर को अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की थी। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि वह इस महामारी की चपेट में आ गई हैं। जिसके बाद ऐक्ट्रेस ने घर पर खुद को सेल्फ क्वारंटीन कर लिया था।

अर्जुन कपूर – बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर 6 सितंबर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। अर्जुन कपूर ने इस बात की जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम पर दी थी।

सनी देओल – सनी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। सनी देओल ने 2 दिसंबर को ट्विटर के माध्यम से इस बात की जानकारी दी थी।

वरुण धवन – 7 दिसंबर को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। अब वरुण भी कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

नीतू कपूर – वरुण धवन के साथ नीतू कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। नीतू वरुण के साथ चंडीगढ़ में फिल्म जुग जुग जियो की शूटिंग कर रही थीं, जिस दौरान वो संक्रमित हो गई।

रकुल प्रीत सिंह – रकुल हैदराबाद में अजय देवगन और अमिताभ बच्‍चन के साथ फिल्‍म ‘मईडे’ की शूटिंग कर रही थीं, हाल ही में वो कोविड पॉजिटिव पाई गई थीं। हालांकि, अब वह रिकवर हो गई हैं।

जेनेलिया डिसूजा – बॉलीवुड अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा भी कोरोना संक्रमित पाई गई थी। इस कारण जेनेलिया 21 दिन तक घर में ही आइसोलेशन में रही थी।

कृति सेनन – बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन भी हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। इस बात की जानकारी ऐक्ट्रेस ने अपने इंस्टा पर दी थी। कृति सेनन अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग एक्टर राजकुमार राव संग चंडीगढ़ में कर रही थीं, इसी दौरान वो कोरोना की चपेट में आ गई थी।

तमन्ना भाटिया – एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने 5 अक्टूबर को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी थी कि वो कोरोना संक्रमित हो गई थीं और ठीक होकर वो अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं।

आफताब शिवदासानी – 11 सितंबर को इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये जानकारी दी थी कि वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि वो भी इस वायरस का डटकर सामना कर स्वस्थ हो चुके हैं।

कुमार सानू – बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे।

किरण कुमार – बॉलीवुड अभिनेता किरण कुमार भी इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। हालांकि अब वह पूरी तरह ठीक है।

करीम मोरानी – बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता करीम मोरानी और उनकी दोनों बेटियां कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थी जिसके बाद हड़कंप मच गया था। हालांकि तीनों ही इस वायरस को मात देकर घर वापसी कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page