मनोरंजन

रिया चक्रवर्ती साल 2021 में काम पर करेंगी वापसी

मुंबई –

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत और ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुईं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती साल 2021 में कमबैक करने जा रही हैं। रिया चक्रवर्ती और दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्त और राइटर-डायरेक्टर रूमी जाफरी ने इस बारे में बताया है। उनका कहना है कि रिया के लिए ये साल एक ट्रॉमा से भी ज्यादा है। अगले साल की शुरुआत में वह जरूर वापसी करेंगी।

याद हो कि रिया लगभग 1 महीने तक जेल में रही थीं और अब जमानत पर बाहर आ चुकी हैं। नए साल के साथ रिया चक्रवर्ती नई शुरूआत भी करने जा रही हैं। रिया साल 2021 में काम पर वापसी करेंगी। रिया का कमबैक उन्हें सदमे से बाहर आने में मदद करेगा। रुमी जाफरी ने एक मीडिया हाउस को दी गयी इंटरव्यू में कहा कि यह साल रिया के लिए सदमे से भरा हुआ था। आधा साल तो सबके लिए ही बेकार था लेकि उनके मामले में यह ट्रॉमा अलग लेवल का था। क्या आप यह सोच सकते हैं एक मिडिल क्लास परिवार की लड़की 1 महीने तक जेल में थी। वह बुरी तरह से टूट गई है।

रुमी जाफरी ने रिया को आश्वासन दिलाया है कि पूरी इंडस्ट्री खुले दिल से उनका स्वागत करेगी। उन्होंने बताया मैं हाल ही में रिया से मिला था। वह शांत थी उसने ज्यादा बात नहीं की। वह जिस दर्द से गुजरी है उसके बाद उसपर इल्जाम नहीं लगाए जा सकते हैं। अभी सब कुछ शांत हो जाने दो। मुझे यकीन है रिया के पास कहने के लिए बहुत कुछ है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page