भारतविश्व

26/11 : मास्टरमाइंड लश्कर आतंकी जकीउर रहमान लखवी गिरफ्तार

नई दिल्ली – 26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड लश्कर आतंकी जकीउर रहमान लखवी गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया गया है। जकीउर रहमान लखवी को आतंकियों की मदद करने और उन्हें पैसे मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि जकीउर रहमान लखवी ने हाफिज सईद के साथ मिलकर 26/11 के हमले की साजिश रची थी।

जकीउर- रहमान लखवी ने मुंबई हमले का पूरा प्लान तैयार किया था। उसने हाफिज सईद को आतंकी हमले का पूरा प्लान तैयार करके दिया था। ज्ञात हो मुंबई हमले की जांच के दौरान यह पता चला था। मुंबई हमले के मास्टरमाइंड लखवी को 2015 में पाकिस्तान ने 6 साल हिरासत में रहने के बाद जेल से रिहा कर दिया गया था।

याद हो कि मुंबई हमले में पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर के 10 आतंकियों ने शहर में अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इस हमले में 166 लोगों मौत हो गई थी, जबकि 300 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page