मनोरंजन

कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर गोवा में छुट्टियां मनाते पकड़े गए!

पणजी –

नए साल मनाने के लिए कई बॉलीवुड स्टार्स गोवा पहुंचे है। इस बीच अब खबर कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर की आयी है। दोनों गोवा पहुंचे है। हाल ही में ये दोनों स्टार्स गोवा के रुमानी मौसम का लुत्फ उठाते हुए स्पॉट किए गए हैं। गोवा से जाह्नवी कपूर और कार्तिक आर्यन की एक तस्वीर जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

https://twitter.com/gpuneet3020/status/1345955125160919040

इस तस्वीर में कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर एक साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं। कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर की एक साथ सामने आई इस तस्वीर को लेकर फैंस तरह-तरह के कयास लगाने लगे हैं। दोनों वाइट पहने नजर आ रहे है। इसके अलावा एक्टर कार्तिक आर्यन की कुछ और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं। जिसमें वो गोवा में अपने फैंस के साथ तस्वीरें क्लिक करवाते दिख रहे हैं।

https://twitter.com/KartikAaryaNews/status/1345927485259620352

कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर जल्दी ही फिल्म दोस्ताना 2 में दिखने वाले हैं। ये फिल्म लॉकडाउन शुरू होने से पहले ही फ्लोर पर चली गई थी। मगर फिर लॉकडाउन के चलते फिल्म का प्रोडक्शन ठप हो गया। अब ये फिल्म दोबारा कब शूटिंग फेज में पहुंचेगी, इस बारे में फिलहाल जानकारी सामने आनी बाकी है। जबकि इस बीच कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म धमाका की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। ऐसे में ये ऑन स्क्रीन कपल गोवा में किस खास मकसद से पहुंचा है? ये बात अभी तक सामने नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page