भारत

लव जिहाद : मुस्लिम लड़के की ईसाई युवती से शादी, 2 पादरी सस्पेंड

तिरुवनंतपुरम – देश में इन दिनों लव जिहाद को लेकर घमासान मचा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिन्दू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनको इस्लाम कबूलने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इसे लव जिहाद कहा जा रहा है। बता दें की देश के कई राज्यों में लव जिहाद के खिलाफ कानून भी बनाये जा रहे जा रहे हैं। इसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हरियाणा शामिल हैं।

हालांकि अब जो मामला सामने आया है वो भी लव जिहाद जैसा ही है। इस बार मामला हिन्दू महिला नहीं बल्कि ईसाई युवती की थी। हालांकि चर्च ने दो पादरियों को दंडित हुए शादी को अवैध घोषित कर दिया। यह मामला केरल में त्रिशूर जिले के इरिंजलक्कुडा में सायरो मालाबार चर्च का है। यहां एक ईसाई लड़की और मुस्लिम लड़के की शादी को अवैध करार दे दिया और शादी करवाने वाले 2 पादरियों को भी सस्पेंड कर दिया गया।

चर्च ने कहा कि पादरियों ने गलती की है। वे दूसरे धर्म में शादियों को बढ़ावा दे रहे हैं। ईसाई लड़की और मुस्लिम युवक की शादी पर सायरो मालाबार चर्च की 3 मेंबरों वाली जांच कमेटी ने कहा कि शादी के दौरान कैनन लॉ का पालन नहीं किया गया, इसलिए ये शादी अवैध है। बता दें कि केरल के त्रिशूर जिले के इरिंजलक्कुडा में रहने वाली ईसाई लड़की की शादी कोच्चि के मुस्लिम लड़के से बीते 9 नवंबर को चर्च में हुई थी।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page