टेक्नोलॉजी

FAU-G Game : अक्षय कुमार ने जारी किया FAU-G का एंथम

मुंबई –

भारत में PUBG बैन होने के बाद अब सबकी नजर FAU-G पर है। इसे लेकर गेम लवर्स के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल 26 जनवरी को भारत में देसी पबजी गेम यानी FAU-G (Fearless And United: Guards) लॉन्च होने जा रहा है। इस बात की जानकारी गेम के डेवलपर्स ने दी है। देशभक्ति वाले इस गेम को गणतंत्र दिवस के दिन लॉन्च किया जाएगा।

पिछले साल एक्टर अक्षय कुमार ने FAU-G इस खास गेम के बारे में जानकारी दी थी और नवंबर 2020 के लास्ट वीक में इस गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन गूगल प्ले स्टोर पर शुरू कर दिया गया। प्री- रिजस्ट्रेशन के शुरुआती 24 घंटे में ही लाखों की संख्या में रजिस्ट्रेशन कर लिए गए थे। अब सबको गेम का इंतजार है। अक्षय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस गेम का एंथम जारी किया है। साथ ही उन्होंने गेम के प्री- रजिस्ट्रेशन का भी लिंक अपने फैंस के लिए दिया है।

इस लिंक के जरिए से यूजर्स गेम कोरिसीव करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा प्री-रजिस्ट्रेशन करने के लिए Google Play Store पर जा सकते है। इस गेम में भारत-चीन सीमा से सटी गलवान घाटी की भी झड़प दिखाई देगी। अब देखना होगा कि ये FAU-G गेम लवर्स को कितना पसंद आता है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page