भारत

किसान और सरकार के बीच आज आठवें दौर की बातचीत

नई दिल्ली – नए कृषि कानूनों को लेकर सरकार और किसानों के बीच का गतिरोध बरकरार है। कड़ाके की ठंड और बारिश के बाद भी किसान दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर जमें हुए हैं। गतिरोध को समाप्त करने के लिए सरकार और किसानों के बीच आज अगले दौर की बातचीत भी होनी है। किसान आंदोलन का आज 40 वां दिन है। सबसे अहम सवाल ये है कि क्या आज सरकार के साथ किसानों की होने वाली अगले दौर की बातचीत के बाद आंदोलन खत्म हो जाएगा? किसान संगठनों ने बातचीत फेल होने पर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है।

जानकारी के मुताबिक, किसान नेता और केंद्रीय मंत्री दिल्ली के विज्ञान भवन में दोपहर 2 बजे मिलेंगे। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने उम्मीद जताई कि आज की बैठक में समझौता होगा और किसानों की समस्याओं का हल निकलेगा। दिल्ली में सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शन करते हुए किसान नेता मंजीत सिंह राय ने कहा, संगरूर में किसानों पर लाठीचार्ज किया गया। हम इसकी निंदा करते है। हम पंजाब सरकार को अवगत कराते हैं कि आपने अगर किसानों पर लाठीचार्ज बंद नहीं किए तो उनके खिलाफ पंजाब में मोर्चा खोला जाएगा।

6 से 20 जनवरी तक देश जागृति पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसी दिन किसान KMP एक्सप्रेसवे पर मार्च निकालेंगे। शाहजहांपुर पर मोर्चा लगाए किसान भी दिल्ली की तरफ कूच करेंगे। 13 जनवरी को लोहड़ी के दिन देशभर में किसान संकल्प दिवस मनाया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन कादियां के प्रधान हरमीत सिंह ने कहा कि 13 जनवरी को हम कृषि क़ानूनों की कॉपियां जलाकर लोहड़ी के त्योहार को मनाएंगे। 6-20 जनवरी के बीच देशभर में किसानों के पक्ष में धरना-प्रदर्शन, मार्च आदि आयोजित किए जाएंगे। 23 जनवरी को आज़ाद हिन्द किसान दिवस मनाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page