मनोरंजन

धड़क गर्ल जाह्नवी कपूर ने मुंबई में खरीदा नया घर, कीमत सुनकर उड़ जायेंगे होश

मुंबई –

कई बॉलीवुड सितारों ने पिछले साल नए घर खरीदे। अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का भी नाम जुड़ गया है। जी हां, 23 वर्षीय जान्हवी ने मुंबई के जुहू इलाके में एक करोड़ों रुपए का घर खरीदा है। जान्हवी के नाम पर अब तक केवल दो ही फिल्में हैं ,लेकिन उन्होंने 39 करोड़ में अपना नया घर ख़रीदा है। साल 2020 में ऋतिक रोशन, निया शर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने भी मुंबई में नई प्रॉपर्टी खरीदी हैं।

जाह्नवी कपूर ने जुहू में 39 करोड़ रुपये की लागत वाले तीन फ्लैट खरीदे हैं। ये एक बिल्डिंग के 14, 15 और 16वें फ्लोर पर हैं। इसका कुल एरिया 3,456 स्क्वॉयर फीट है। खबरें ऐसी भी हैं कि 23 साल की जाह्नवी ने इसी बिल्डिंग 6 कारों के पार्क करने की जगह की बुकिंग भी करवाई है। जाह्नवी ने ये प्रॉपर्टी बीते साल के आखिरी महीने में खरीदी थी। यह डील 7 दिसंबर को पूरी हुई। खबरें हैं कि इस सौदे के लिए जाह्नवी ने करीब 78 लाख रुपये की स्टैंप ड्यूटी भी चुकाई है।

कोरोना के दौर में जान्हवी से पहले आलिया भट्ट और ऋतिक रोशन ने भी मुंबई में एक नया घर खरीदा था। आलिया ने उस बिल्डिंग में एक नया आशियाना खरीदा जहाँ रणबीर कपूर रहते हैं, जबकि ऋतिक ने 100 करोड़ रुपए में जुहू में पेंटहाउस ख़रीदा है।

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी ने 2018 में फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में कदम रखा। जाह्नवी की दूसरी फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल थी। जाह्नवी इस साल राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘रूही अफजाना’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘दोस्ताना 2’ में भी नजर आएगी।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page