ट्रेंडिगमनोरंजन

ऋचा चड्ढा की फिल्म Madam Chief Minister का दमदार ट्रेलर रिलीज, मंदिर पॉलिटिक्स पर होगा प्रहार

मुंबई –

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा की फिल्म ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ (Madam Chief Minister) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। राजनीतिक ड्रामे पर बनी यह फिल्म 22 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऋचा चड्ढा की इस फिल्म के ट्रेलर में एक दलित लड़की की कहानी को दिखाया गया है, जो तमाम संघर्षों के बाद मुख्यमत्री बनती है।

ट्रेलर में ऋचा चड्ढा का किरदार काफी दमदार नजर आया है जिससे एक बार फिल्म को देखने की इच्छा जरूर होगी। मुख्यमंत्री बनने के बाद वो कई मुद्दे उठाती है जो धीरे-धीरे लोगों की आंखो में खटकने लगता है कि औऱ फिर लोग उसकी कुर्सी के पीछे पड़ जाते हैं। फिल्म में मानव कौन ऋचा चड्ढा के पति की भूमिका निभाते नजर आएंगे। ट्रेलर में एक और बाद गौर करने वाली है। सुभाष कपूर ने इशारों-इशारों में देश की पॉलिटिक्स पर भी तीखा प्रहार किया है।

इस फिल्म में ऋचा चड्ढा के अलावा सौरभ शुक्ला, मानव कौल और अक्षय ओबेरॉय भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन ‘फंस गए रे ओबामा’ और जॉली एलएलबी और जॉली एलएलबी 2 बनाने वाले सुभाष कपूर ने किया है। टी-सीरीज के निर्देशन वाली इस फिल्म में सुब्रज्योति भारत भी नजर आने वाले हैं।

इससे पहले दिसंबर में रिलीज हुई फिल्म शकीला में भी ऋचा चड्ढा नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने एक अडल्ट स्टार का रोल किया था। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर पंकज त्रिपाठी भी थे।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page