टेक्नोलॉजीविश्व

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में फिर 8 चाइनीज ऐप पर लगाया बैन, देखें लिस्ट

वाशिंगटन – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर एक बार 8 चाइनीज एप पर बैन लगाया है। ट्रंप ने एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी कर इन एपो पर प्रतिबंध लगाया है। जिसमें वीचैट, एलिपे और क्यूक्यू वालेट समेत 8 ऐप शामिल हैं। इन एप पर आरोप है कि ये एप इन्हें इस्तेमाल करने वालों की जानकारियां चीन की सरकार को दे रहे हैं।

राष्ट्रपति का एग्जीक्यूटिव ऑर्डर अगले 45 दिनों में लागू हो जाएगा। जिसका मतलब ये हुआ जब ये प्रतिबंध लागू होंगे तब डोनाल्ड ट्रम्प राष्ट्रपति पद पर नहीं होंगे। 20 जनवरी को अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन को शपथ लेनी हैं। ट्रम्प ने इसके पहले बहुत तेजी से मशहूर हुए चीनी एप टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाया था। टिकटॉक चीन की कंपनी बाइट डांस का प्रोडक्ट है। प्रतिबंध के बाद कम्पनी कोर्ट गई थी जहां उसे राहत मिल गई थी। कोर्ट ने पाया था कि प्रतिबंध लगाने में डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी शक्ति से बाहर जाकर काम किया था।

ट्रंप का चीनी एप पर प्रतिबंध का ये नया आदेश सुरक्षा को ध्यान में रखकर लाया गया है। अमेरिका का कहना है कि चीन में निर्मित एप पर वहां की सरकार का पूरा नियंत्रण है। अमेरिका को डर है कि इन एप के माध्यम से देश में सरकारी कर्मचारियों को ट्रैक किया जा सकता है और जानकारी चुराई जा सकती है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page