कोरोनाभारतमनोरंजन

नए स्ट्रेन कोरोना के बीच जानें किन-किन राज्यों में खुले हैं सिनेमा हॉल

मुंबई – देश में कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिल रही है। हालांकि ब्रिटेन से आये नए प्रकार के कोरोना वायरस का डर हर किसी को है। इसको लेकर सरकार भी अलर्ट पर है। बताया जा रहा है कि नए स्ट्रेन कोरोना वायरस पुराने कोरोना वायरस से ज्यादा खतरनाक है। इसके लिए इंग्लैंड में लॉकडाउन लगा दिया गया है। हालांकि भारत में फ़िलहाल लॉकडाउन की स्थिति नहीं है।

देश में धीरे-धीरे बाजार, स्कूल जीम, सिनेमाघर सब कुछ खुल रहे है। माहौल सामान्य होते जा रहा है। हालांकि कई राज्यों में अब भी खतरा बरक़रार है। बता दें लकि देश के बड़े सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स को लंबे समय तक बंद रहने की वजह से करोड़ों का नुकसान हो चुका है। अब कई राज्यों की सरकारें कहीं पूरी दर्शक क्षमता से तो कहीं आधी दर्शक क्षमता से सिनेमाघर को खोलने इजाज़त दे रही हैं।

किन-किन राज्यों में खुले हैं सिनेमा हॉल –
केरल –
केरल सरकार ने राज्य में मंगलवार से सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति दी है। राज्य में 50 फीसदी दर्शक क्षमता के साथ सिनेमाघरों खुले हैं। सरकार के इस कदम से मलयालम फिल्म उद्योग को बड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि सिनेमाघरों को कोरोना से संबंधित नियमों का पालन भी करना होगा।

तमिलनाडु – तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को सिनेमाघर पर लगी 50 प्रतिशत की सीमा को हटाया है और पूरी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी है। इससे पहले राज्य में नवंबर 2में 50 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमाघर खोलने की इजाजत मिली थी।

ओडिशा – यहां सरकार भी 1 जनवरी से 50 फीसदी दर्शक क्षमता के साथ सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत दे चुकी है। बता दें कि केंद्र सरकार से अक्टूबर में सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत मिलने के बावजूद राज्य में सिनेमाघर नहीं खोले गए थे।

पश्चिम बंगला – बंगाल में सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर के मालिकों ने सरकार से पूरी दर्शक क्षमता के साथ थिएटर खोलने की अनुमति देने की मांग की है।

बता दें कि अक्टूबर महीने में दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक जैसे राज्यों ने 50 फीसदी दर्शक क्षमता के बाद सिनेमाघरों को खोलना शुरू किया था।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page