भारत

बड़ी खबर : JDU के बाद कांग्रेस के 11 विधायक छोड़ सकते हैं पार्टी

पटना – बिहार में राजनीतिक हलचल एक बार फिर शुरू हो गयी है। अब राज्य में कांग्रेस पर खतरा मंडराने लगा है। जानकारी के मुताबिक, कई विधायक कांग्रेस छोड़ने की तैयारी में हैं। बिहार कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक भरत सिंह ने दावा किया है कि, कांग्रेस के 11 विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में जल्द ही बड़ी टूट होगी और 11 विधायक पार्टी छोड़ देंगे।

लेकिन कांग्रेस ने इसे ख़ारिज कर दिया है। कांग्रेस नेता भरत सिंह ने कहा कि 19 विधायकों में से 11 विधायक ऐसे हैं जो कांग्रेस पार्टी से नहीं है, मगर चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कहा इन लोगों ने पैसे देकर टिकट खरीदे और अब विधायक बन गए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता हरखू झा ने भरत के दावे को ख़ारिज करते हुए कहा कि पार्टी में टूट की बात असत्य है। कांग्रेस के सभी 19 विधायक एकजुट हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page