भारतमनोरंजन

तैमूर के साथ शादी करना चाहती है नोरा फतेही, जानें- क्या बोलीं करीना कपूर

मुंबई – कनाडाई एक्ट्रेस नोरा फतेही अब बॉलीवुड की बेस्ट डांसरों में एक बन गयी है। नोरा रेमो डिसूजा की Dancer 3D में भी नजर आ चुकी है। इसके अलावा नोरा जल्द ही अजय देवगन की फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आने वाली है। इस बीच नोरा फतेही ने करीना कपूर के साथ चैट शो What Women Want में आयी थी।

एक्ट्रेस नोरा फतेही ने तैमूर अली खान से शादी की इच्छा जताई है। नोरा फतेही ने करीना कपूर के चैट शो What Women Want में बात करते हुए कहा कि जब तैमूर अली खान बड़े हो जाएंगे तो वह उनसे शादी करना चाहती हैं। करीना कपूर ने नोरा फतेही से कहा कि वह और उनके पति सैफ अली खान आपके डांस मूव के दीवाने हैं। इस बीच नोरा फतेही की ओर से तैमूर से शादी के प्रस्ताव पर करीना हैरान रह गईं और हंसते हुए कहा, ‘अभी तो वह 4 साल का ही है। मुझे लगता है कि अभी तो लंबा वक्त है।’ इस पर नोरा फतेही ने कहा कि कोई बात नहीं, मैं इंतजार करूंगी।

सैफ अली खान और करीना कपूर के स्टार किड तैमूर अली खान जन्म से ही फोटोग्राफर्स की पसंद रहे हैं। वह जहां भी जाते हैं, पैपराजी उनकी फोटोज क्लिक करते नजर आते हैं। यही नहीं अब तो वह फोटोग्राफर्स के घेरने पर रिएक्ट भी करने लगे हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page