भारतलाइफस्टाइलविश्व

81 साल की महिला ने 36 साल के लड़के से की शादी, और अब…

मुंबई – अपने प्यार के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। ऐसे ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक महिला ने 45 साल छोटे बॉयफ्रेंड से शादी कर ली। ये मामला ब्रिटेन का है। अब ये शादी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। ये किस्सा तब शुरू हुआ जब ब्रिटेन की 81 वर्षीय आइरिस जोन्स फेसबुक पर 36 साल के मोहम्मद अहमद इब्राहिम से जुड़ीं।

दोनों में धीरे-धीरे बातें आगे बढ़ीं। शुरू में तो दोनों दोस्त थे, लेकिन कुछ दिनों बाद उनका रिश्ता प्यार में बदल गया। दोनों के बीच उम्र का अंतर करीब 45 साल था, फिर भी उन्होंने शादी करने की ठान ली। आइरिस के घर वाले इस रिश्ते से नाराज थे, इसलिए शादी समारोह ज्यादा बड़ा नहीं हुआ। आइरिस ने बताया कि पारंपरिक तरीके से शादी करने के बजाय उन्होंने सिर्फ पेपर पर साइन किया और इसके बाद एक रेस्टोरेंट में जाकर खाना खाया।

उनके बॉयफ्रेंड मोहम्मद अहमद इब्राहिम मिस्र के रहने वाले हैं। फेसबुक पर जुड़ने के बाद आइरिस कई बार मिस्र गईं। वो चाहती हैं कि इब्राहिम वीजा लेकर ब्रिटेन आ जाएं, लेकिन अभी ऐसा नहीं हो पा रहा है। वो अपने पति को काफी मिस करती हैं। कई बार उनसे मिलने के लिए उन्होंने मिस्र की यात्रा की लेकिन वो बार-बार वहां पर नहीं जा सकती हैं, क्योंकि वहां का मौसम सूट नहीं करता। वहां पर मिट्टी, गर्मी के अलावा ट्रैफिक बहुत रहता है। इसके साथ ही उनको मिस्र का खाना भी नहीं पसंद, वो चाहती हैं कि इब्राहिम जल्द से जल्द वीजा लेकर ब्रिटेन के सोमरसेट स्थित उनके घर आ जाएं।

इब्राहिम सोशल मीडिया के जरिए प्यार का इजहार करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने लिखा- ‘मेरी जिंदगी के अंत तक, मेरा प्यार तुम्हारे लिए रहेगा। मेरी क्वीन आइरिस’। बता दें की आइरिस के दो बेटे हैं और उनकी उम्र 50 साल से ज्यादा है। वो इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की खबर तेजी से वायरल हुई। लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page