भारत

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा का दहाड़ बोले- ‘ममता का जाना निश्चित है, भाजपा का आना तय है’

कोलकाता – बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा एक बार फिर आज पश्चिम बंगाल दौरे पर थे। इस दौरान वह पार्टी की मुहिम को शुरू की। नड्डा आज बंगाल के बर्धमान दौरे पर थे। बता दें कि पिछली बार नड्डा के काफिले पर हुए हमला हुआ था। हालांकि बुलेटप्रूफ होने की वजह से उन्हें चोट नहीं आई थी। भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान जिले से पार्टी के ‘‘एक मुट्ठी चावल संग्रह’’ अभियान की शुरुआत कर दी है।

जेपी नड्डा ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल की जनता ने मन बना लिया है। ममता का जाना निश्चित है और भाजपा का आना तय है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे। नड्डा ने कहा कि हम बंगाल में सरकार बनाएंगे और किसान सम्मान निधि लागू करेंगे। लाखों लोग इससे वंचित हैं लेकिन ममता जी ने इजाजत नहीं दी। अब जब जमीन खिसक चुकी है तब पछता रही हैं। अब पच्छावत होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत।

जेपी नड्डा ने कहा कि ममता जी मोदी जी का नाम कहां-कहां से हटाएंगी। मोदी जी तो लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। ममता के धोखे से बंगाल के लोगों के दिलों में मोदी जी के प्रति प्यार बढ़ा है। ममता जी के शासन में भ्रष्टाचार चरम पर है। यहां तो अंतिम संस्कार के लिए भी कट मनी देना पड़ता है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page