खेलमनोरंजन

विराट कोहली बने पापा, अनुष्का शर्मा ने बेटी को दिया जन्म

मुंबई –

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पिता बन गए हैं। अनुष्का शर्मा ने कुछ देर पहले ही बेटी को जन्म दिया। विराट कोहली ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है। उनकी डिलीवरी मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुई। सोमवार सुबह ही कपल डिलीवरी के अस्पताल पहुंचा था। विराट कोहली ने ट्विटर पर खुशी जाहिर करते हुए बेहद भावुक लफ्जों में लोगों की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया अदा किया है।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ”हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।”

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page