खेलबिजनेस

Dhoni के ‘Kadaknath Chicken’ फार्मिंग पर बर्ड फ्लू का खतरा

रांची – भारत के पूर्व कप्तान यानि कि कप्तान कूल महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इन दिनों पोल्ट्री और ऑर्गेनिक खेती का बिजनेस कर रहे है। धोनी ने अपने पोल्ट्री फार्म में कड़कनाथ मुर्गे-मुर्गी पाले हैं, लेकिन अब बर्ड फ्लू का संकट उनके बिजनेस ऊपर भी मंडरा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी ने मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के एक गांव के निवासी विनोद मेडा से 2000 चूजे मंगवाए थे, वहां बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, झाबुआ जिले में मेडा के कड़कनाथ मुर्गी फार्म के सैंपल्स में एवियन इन्फ्लुएंजा वायरस की पुष्टि हुई है। कुक्कट फार्म के मालिक विनोद मेडा ने बताया कि जिस कुक्कट फार्म में कड़कनाथ में वायरस पाया गया है, वहां 550 कडकनाथ मुर्गे और लगभग 2800 चूजे थे। पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी और तहसील की टीम सभी को नष्ट करने के लिए ले गए हैं। धोनी ने इसी फार्म से कड़कनाथ चूजे मंगवाए थे।

वे रांची में इसकी फार्मिंग करते हैं। बता दें कि झाबुआ के कड़कनाथ फार्म इस समय बर्ड फ्लू की मार झेल रहे हैं। अधिकारी जानकारी के मुताबिक, झाबुआ जिले के थांदला ब्लॉक के रुनीपाड़ा गांव में मुर्गी फार्म से कड़कनाथ मुर्गे के सैंपल्स में H5N1 वायरस की पुष्टि हुई है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page