भारत
परिणीति चोपड़ा की फिल्म The Girl On The Train का टीजर रिलीज, नशे में धुत्त नज़र आई परी
मुंबई –
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ का टीज़र रिलीज हो गया है। इस टीजर में कोई भी डायलॉग नहीं है। फिर भी टीजर बहुत धांसू लग रहा है। नेटफ्लिक्स पर आने वाली यह फिल्म सस्पेंस से भरी हुई है। परिणीति के माथे पर एक बड़ा सा घाव दिखाई दे रहा है। आंखों में डर और चेहरे पर मिट्टी लगी है।
नशे में धुत्त परिणीति किसी से डरकर बेतहाशा भाग रही है। बता दें, यह फिल्म पाउला हॉकिंस के बेस्टसेलर नोबेल पर आधारित हैं। इसमें एक तलाकशुदा महिला की कहानी बताई गई है। फिल्म में परिणीति के अलावा एक्ट्रेस कृति कुल्हारी भी नजर आने वाली है।
[category मनोरंजन]
[tags The Girl On The Train, film The Girl On The Train, parineeti chopra,
parineeti chopra upcoming film the girl on the train teaser, released, netflix]