मनोरंजन

फिल्म धाकड़ में कंगना रनौत से पंगा लेंगे अर्जुन रामपाल, लीक हुआ अर्जुन का लुक!

मुंबई – बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म ‘धाकड़’ का टीजर कल रिलीज किया गया था। इसके साथ ही रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया था। ये फिल्म इसी साल थियेटर्स में रिलीज होगी। कंगना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी थी। साथ ही नया पोस्टर भी शेयर किया था। कंगना ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था कि ‘वह निडर और उग्र है! वह एजेंट अग्नि है। 1 अक्टूबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी भारत की पहली महिला एक्शन थ्रिलर फिल्म धाकड़!’|

इस बीच अब अर्जुन रामपाल को लेकर भी खुलासा हो गया है। फिल्म में अर्जुन रामपाल विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं और उन्होंने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है। अर्जुन पोस्टर में रफ एंड टफ लुक में नजर आ रहे हैं। अर्जुन ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि बूम, बुराई का दूसरा नाम है रुद्रवीर. एक विरोधी जो खतरनाक, घातक और उसी समय पर कूल भी है। धाकड़ 1 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

पोस्टर में अर्जुन हाथ में गन पकड़े हुए कैप और शेड्स लगाकर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके गले समेत पुरे चेस्ट पर टैटू बने हुए हैं। उनका लुक बेहद खतरनाक लग रहा है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page