मनोरंजन

आलिया भट्ट की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

मुंबई –

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की तबीयत बिगड़ गयी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आलिया इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में वो फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग कर रही थीं और इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 17 जनवरी को उन्हें थकावट होने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

इसके साथ ही आलिया को हाइपर एसिडिटी और जी मिचलाने (उल्टी जैसा लगने) की परेशानी भी हो रही थी। हालांकि उसी दिन आलिया की तबीयत में सुधार आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। जानकारी के मुताबिक अगले ही दिन यानी 18 जनवरी को आलिया सेट पर भी लौट गई थीं। आलिया फ़िलहाल गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग में व्यस्त है। इसके अलावा आलिया अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी, जिसमें उनके अपोजिट रणबीर कपूर होंगे। ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी। इसके अलावा को फिल्म RRR में भी नजर आएंगी।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page