मनोरंजन

कंगना, अर्जुन के बाद अब फिल्म धाकड़ से दिव्या दत्ता का बोल्ड लुक आया सामने

मुंबई – बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म ‘धाकड़’ का टीजर रिलीज हो गया है। साथ ही रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। ये फिल्म इसी साल थियेटर्स में रिलीज होगी। कंगना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी थी। फिल्म धाकड़ में हर दिन नए-नए स्टार्स के बारे खुलासे हो रहे है। अर्जुन रामपाल के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता का लुक सामने आया है। जिसमें वो बेहद ही बोल्ड और हॉट अवतार में दिखाई दे रही हैं।

इस पोस्टर में दिव्या ग्रीन कलर की साड़ी और प्रिंटेड ब्लाउज में दिखाई दे रही हैं। जबकि वहीं उनकी ज्वेलरी उनके लुक और भी इम्प्रेसिव बना रही है। पोस्टर की खास बात यह है कि दिव्या अपने हाथों में सिगरेट जला रखी है। साथ ही साड़ी को अपने थाई तक उठाकर बोल्ड लुक दे रही है। इस पोस्टर को दिव्या दत्ता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया हैं।

इसे शेयर करने के साथ दिव्या दत्ता ने लिखा कि इसका लुक कितना खतरनाक है। लेकिन, वो भी कितनी बुरी हो सकती है उसे बता नहीं सकती। मिलिए रोहिणी से। धाकड़ 1 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page