मनोरंजन

VIDEO : सुशांत के लिए फूल खरीदने पहुंची रिया चक्रवर्ती, मीडिया को देख कहने लगी ये बातें

मुंबई –

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन का रिया चक्रवर्ती की जिंदगी पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। रिया अब काम में अपना मन लगाकर खुद को बिजी रखने की तैयारी कर रही हैं। मगर रिया अभी भी फोटोग्राफर्स से बचना पसंद करती हैं। केस के बाद से वह फोटोग्राफर्स से परेशान हो गई हैं। वह उनसे उनका पीछा नहीं करने के लिए कहती रहती हैं। आज रिया चक्रवर्ती बांद्रा में स्पॉट हुईं जहां उन्होंने फोटोग्राफर्स से कहा प्लीज मेरा पीछा मत करना।

दरअसल सुशांत सिंह की बर्थ एनिवर्सरी के लिए रिया बांद्रा में फूल खरीदने पहुंचीं थीं। यहां फोटोग्राफर्स ने तस्वीरें क्लिक करके लिए उनका पीछा किया तो अभिनेत्री ने हाथ जोड़ते हुए ऐसा करने से मना किया। वह बोलीं कि अब मैं जा रही हूं अब मेरे पीछे मत आना प्लीज। इसके बाद वह अपनी कार में जाकर बैठ जाती हैं। इस वीडियो में रिया कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने ग्रे कलर के टॉप के साथ ब्लैक पेंट पहना हुआ था।

रिया जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म ‘चेहरे’ में नज़र आएंगी। इस फिल्म में रिया चक्रवर्ती के साथ बॉलीवुड के बिग बी यानी अमिताभ बच्चन भी लीड रोल में दिखाई देंगे। रूमी जाफरी की यह फिल्म साल 2021 में थिएटर्स में रिलीज होगी। रिया की वापसी से कई बॉलीवुड सेलेब्स खुश भी हैं। हाल ही में रिया की वापसी पर आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने उनका समर्थन किया था।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page