ट्रेंडिग

ये हैं दुनिया के सबसे गंदे इंसान, 65 सालों से नहाया नहीं

तेहरान – इस दुनिया में लोग अलग-अलग वजह से मशहूर हो जाते हैं। ऐसे में हम आपको आज एक ऐसे इंसान के बारे में बता रहे हैं जिसकी लोकप्रियता के कारण के बारे में जानकर आपको अजीब लगेगा। हम आपको आज दुनिया के सबसे गंदे आदमी के बारे में बताने जा रहे हैं। हैरानी की बात ये है ये लोकप्रिय आदमी पिछले 65 सालों से नहाया नहीं है।

ये शख्स ईरान का हैं। जिसने बीते 65 साल से नहाया नहीं है। इसकी वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 83 साल के इस शख्‍स को पानी से डर लगता है। डर भी ऐसा कि 6 दशक से अधिक का वक्‍त बीत गया, नहाए हुए। उनका कहना है कि खुद को इस तरह गंदा रखने के कारण ही वह इतने वर्षों तक जिंदा रह सके। इनके बारे में एक और करने वाली बात यह भी है कि इतनी गंदगी से रहने के बावजूद इन्‍हें कभी कोई संक्रामक रोग नहीं हुआ।

ईरान के मरुभूमि में यह अकेले ही रहते हैं, लेकिन लोगों के प्‍यार व स्‍नेह के लिए ये भी आम इंसानों की तरह ही तरसते हैं। अमू नहाने से भले तौबा करते हैं, पर पानी खूब पीते हैं और एक दिन में पूरा 5 लीटर पानी पी जाते हैं, जो एक स्‍वस्‍थ्‍य इंसानी शरीर रहने के लिए जरूरी होता है। दुनिया के सबसे गंदे आदमी के रूप में प्रसिद्ध अमोऊ हाजी का मानना है कि अगर वह पानी से नहाएगा तो वह पागल हो जाएगा और इस चक्कर में वो पिछले 65 सालों से स्नान नहीं कर पाया है।

अमोऊ अपने भोजन को भी साफ नहीं रखता क्योंकि वह साफ चीजों को नापसंद करता है। वह कहता हैं कि यह गंदगी के कारण ही वो 83 साल की उम्र में स्वस्थ है। उनके अनुसार, गंदगी के कारण वह इतने लंबे समय तक जीवित है। अमोऊ का आहार भी अजीब है। वह नॉनवेज खाना पसंद करता है। उसे ख़राब या मृत जानवरों से सड़े हुए मांस खाना पसंद हैं। सड़े हुए जानवरों के मांस के अलावा, अमू को गंदे सड़े हुए सब्जियों का कचरा भी पसंद है। उसे घर का बना स्वादिष्ट खाना पसंद नहीं है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page