खेल

क्रिस्टियानो रोनाल्डो बने फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी

नई दिल्ली – पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इतिहास रच दिया है। वह फुटबॉल के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए है। रोनाल्डो की तुलना हमेशा अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी से होती है। दोनों के बीच श्रेष्ठता की जंग और बहस हमेशा चलती रहती है। हालांकि रोनाल्डो ने फिलहाल मेसी को पछाड़ते हुए फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

बुधवार को इटेलियन सुपर कप के फाइनल में युवेंटस की ओर से खेलते हुए नैपोली के खिलाफ मुकाबले में जैसे ही रोनाल्डो ने पहला गोल जड़ा वो फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। रोनाल्डो ने मैच के 64वें मिनट में गोल करके युवेंटस को बढ़त दिलायी। ये गोल रोनाल्डो के प्रोफेशनल फुटबॉल करियर का 760वां गोल था। इससे पहले रोनाल्डो 759 गोल के साथ ऑस्ट्रिया के जोसेफ बिकान की बराबरी पर थे। बिकान ने 759 गोल 459 मैच में जड़े थे।

सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़िों की सूची में रोनाल्डो और बिकान के बाद तीसरे पायदान पर पेले(757) और चौथे पर रोमारियो(743) हैं। मेसी इस सूची में 719 गोल के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page