खेल

लासिथ मलिंगा को मुंबई ने किया रिलीज, अब फ्रेंचाइजी क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान

मुंबई – आईपीएल 2021 की तैयारी शुरू हो गयी है। इसके लिए कल शाम तक सभी टीमों को अपने-अपने खिलाड़ियों की सूचि सौपनी थी। जिसमें प्लेयर्स को रिलीज और रिटेन के ऑप्शन थे। इस दौरान कई टीमों ने अपने बड़े-बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर दिए। जिसमें मुंबई इंडियन से लासिथ मलिंगा का नाम शामिल है। दरअसल मुंबई इंडियंस ने बुधवार को आईपीएल 2021 के ऑक्शन से पहले अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है।

मुंबई ने अपने सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज लासिथ मलिंगा को रिलीज कर दिया। इस खबर को सुने अभी दो घंटे भी नहीं हुए थे कि इस तेज गेंदबाज के फैन्स को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हो चुके मलिंगा ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट से भी संन्यास का ऐलान कर दिया है। ये फैसला मलिंगा ने रिलीज होने के बाद आज नहीं बल्कि एक महीने पहले ही ले लिया था। इसकी जानकारी खुद मुंबई इंडियंस ने दी है।

मुंबई इंडियंस द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज के अनुसार मलिंगा ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट से संन्यास का फैसला लिया है। अपने इस निर्णय के बारे में उन्होंने एक महीना पहला ही टीम मैनेजमेंट को बता दिया था।

मलिंगा ने कहा “परिवार के साथ चर्चा करने के बाद, मुझे लगता है कि अब सभी फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट से संन्यास लेने का सही समय है। महामारी की स्थिति और यात्रा पर प्रतिबंध ने मेरे लिए अपने व्यक्तिगत परिस्थितियों को अगले साल के लिए फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट में पूरी तरह से भाग लेने के लिए मुश्किल बना दिया है और इसलिए अब यह निर्णय करना सबसे अच्छा है।”

मलिंगा ने आगे कहा ”मैं इस अवसर पर अंबानी परिवार, मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी और हमारे सभी प्रशंसकों को शानदार 12 वर्षों के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।” टीम के मालिक आकाश अंबानी ने कहा “लसिथ मलिंगा 12 साल से मुंबई इंडियंस के मूल में हैं। हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं, हालांकि मैं उन्हें 5 साल और हमारे गेंदबाजी आक्रमण का हिस्सा बनना पसंद करूंगा।”

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page