भारत

एक ही परिवार के तीन लोगों ने मौत को लगाया गले, पूरी गांव में मच गयी खलबली

पुणे – महाराष्ट्र के सांगली में पारिवारिक आत्महत्या की एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां एक सेवानिवृत्त पुलिस कांस्टेबल ने अपनी पत्नी और बच्चे के साथ खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना सांगली जिले के बेलंकी गांव में हुई। इससे पूरे इलाके में सनसनी मची हुई है। इससे पुलिस विभाग में भी खलबली मच गयी है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार, अन्नासो गुरसिद गव्हाणे (उम्र 65) सेवानिवृत्त पुलिस का नाम है जिसने आत्महत्या कर ली। पत्नी मालन अन्नासो गव्हाणे (50) और लड़का महेश अन्नासो गव्हाणे मृतकों के नाम है। एक ही घर में तीन आत्महत्या से पुरे गांव में खलबली मचा गयी है। लड़का महेश गव्हाणे का शेअर बाजार में भारी कर्ज के कारण परिवार ने आत्महत्या कर ली। ऐसा चर्चा पुरे गांव में हो रही है। हालांकि सही कारण अभी तक सामने नहीं आया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। आगे की जांच जारी है। घर के पास ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई है। इस बीच पुलिस ने तीनों के शव को परीक्षण के लिए नजदीकी स्थानीय अस्पताल भेज दिया है। फ़िलहाल पुलिस इस जांच में जुट गयी है कि इन तीनों ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया? पुलिस जांच कर रही है। पुलिस आन्नसो के मित्रों, परिवार और पड़ोसियों से भी पूछताछ करेगी।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page