खेल

अपने नए लुक में नजर आये धोनी, तस्वीर देख फैंस बोले- I Love only Mahi

रांची – भारत के पूर्व कप्तान यानि कि कप्तान कूल महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इन दिनों पोल्ट्री और ऑर्गेनिक खेती का बिजनेस कर रहे है। धोनी इन दिनों फार्मिंग में ही अपना टाइम बिता रहे है। इस बीच सोशल मीडिया पर उनके लुक को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हो रही हैं। महेंद्र सिंह धोनी के नए रूप की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें वो काफी हैंडसम, यंग और डैशिंग नजर आ रहे हैं।

धोनी ने लंबे वक्त बाद लुक चेंज किया है। उन्होंने अपनी सफेद दाढ़ी को साफ कर दिया है, उनका हेयर स्टाइल भी चेंज हुआ है, जो कि उनके चाहने वालों को काफी पसंद आया है और वो इसलिए माही के नए लुक पर काफी कमेंट कर रहे हैं। कोई उन्हें हैंडसम बोल रहा है तो किसी को वो काफी हॉट दिख रहे हैं। किसी ने लिखा I Love only Mahi। कुल मिलाकर धोनी इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। दरअसल माही की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं वे किसी एड शूट की है, जिसमें धोनी बदले-बदले से नजर आ रहे हैं।

15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करने वाले माही ने ये साफ किया था कि वो आईपीएल खेलते रहेंगे। महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल करियर में तीनों फॉर्मेट में 17,000 से ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 634 कैच पकड़े और 195 स्टंपिंग की है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page