भारत

अगले 4-5 दिन तक ठंड से कोई राहत नहीं, उत्तर भारत में ठंड का एक नया दौर

नई दिल्ली – उत्तर भारत में पारा दिन व दिन गिरते ही जा रहा है। यहां ठंड कहर बनकर बरस रही है। हिमाचल प्रदेश के कुफरी, भरमौर, केलोंग और कल्पा में रविवार को बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा। इस बीच मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिन में उत्तर और मध्य भारत में कड़ाके की ठंड का एक नया दौर शुरू होने का अनुमान है।

दिल्ली में भी धुंध की घनी चादर छाई रही, जिससे दृश्यता घटकर 100 मीटर रह गई और यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पूर्वी हवा चलने और बादल छाए रहने के चलते तापमान बढ़कर 8.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। पूर्वी हवा बर्फ से ढंके पश्चिमी हिमालय से आ रहीं उत्तर-पश्चिमी पवनों की भांति ठंडी नहीं होतीं जबकि बादल छाए रहने की वजह से तापमान में वृद्धि होती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार तक तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस गिरावट का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के जम्मू-कश्मीर से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने से 25 जनवरी से शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं जोर पकड़ने लगेंगी। अगले चार-पांच दिन तक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और इससे लगे मध्य तथा पश्चिमी भारत के हिस्सों में इनका प्रभाव बना रहेगा।

मौसम विभाग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुफरी, भरमौर, केलोंग और कल्पा में बर्फबारी हुई। जहां तापमान शून्य से 9.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। राजस्थान के हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से अधिक रहा। इसके अलावा गुलमर्ग का तापमान शनिवार रात माइनस 11 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम का तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page