मनोरंजन

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं… आज के दिन देखें देभभक्ति से जुड़ी ये 8 फिल्में

नई दिल्ली – आज गणतंत्र दिवस है। आज के दिन पूरे देश में एक अलग जुनून देखने के मिलता है। इस दिन को आम से लेकर खास हर कोई पूरे उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाता है। बॉलीवुड भी इस मामले कहीं से भी पीछे नहीं है। वह भी लोगों के अंदर देशभक्ति पैदा करने का काम करता है। देश वासियों में देशभक्ति की भावना को और भी गहरा करने के लिए बॉलीवुड में कई फिल्में बनी हैं। ये फिल्में न सिर्फ हमारे इतिहास को बयां करती हैं बल्कि एक नए जोश को भी जन्म देती हैं।

आज के दिन देखें देभभक्ति से जुड़ी ये 10 फिल्में –
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक :
विक्की कौशल की फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ फिल्म पाकिस्तान में बैन है। इस फिल्म में 2016 में उरी आतंकवादी हमले का जवाब देते हुए भारत ने जो सर्जिकल स्ट्राइक की थी उसे दिखाया गया है। इस फिल्म में भारतीय आर्मी अफसर की बहादुरी दिखाई गई है। फिल्म को देखने के बाद आपको भारतीय सैनिकों पर गर्व होगा।

राजी : आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म ‘राजी’ ने बॉक्स ऑफिस शानदार कमाई की थी। इस ‘फिल्म’ को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे आलिया को जासूस बनाकर पाकिस्तान भेजा जाता है। जहां से वह भारत को खूफिया जानकारी देती हैं। फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं।

एलओसी- करग‍िल : साल 2003 में आई फिल्म की कहानी 1999 के भारत-पाक के बीच कारगिल युद्ध की थी। इसे जेपी दत्ता ने निर्देशित किया था। फिल्म में कारगिल शहीदों की कहानियां हैं। ये फिल्म लोगों को भावुक होने पर मजबूर कर देती है।

मंगल पांडे : देश के महान क्रांतिकारी ‘मंगल पांडे’ के जीवन पर 2005 में केतन मेहता ने ‘मंगल पांडे – द राइजिंग’ टाइटल से फिल्म बनाई। इस फिल्मंम में मंगल पांडे का किरदार आमिर खान ने निभाया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाल नहीं कर पाई। लेकिन, देशभक्ति की भावनी से भरी इस फिल्म में मंगल पांडे के बारे में जानने के लिए कई अहम बाते हैं।

बॉर्डर : 1997 में बनी फिल्म ‘बॉर्डर’ में राजस्थान की सीमा पर 1971 की भारत-पाक युद्ध को दर्शाया गया है। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म को जेपी दत्ता ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में दिखाया गया है कि विपरीत परिस्थितियों में राजस्थान की सीमाई पोस्ट पर 120 भारतीय जवानों ने पूरी रात पाकिस्तानी टैंकों की रेजिमेंट को रोक कर रखा। अंत में उन्हें भागना पड़ा। इस फिल्म की कहानी भावुकता से भरी है।

कर्मा : 1986 में आई मल्टीस्टार्स फिल्म ‘कर्मा’ में देश में बढ़ते आतंक के साए को दिखाया गया है। फिल्म की कहानी में दिखाया गया था कि किस तरह से दिलीप कुमार कुछ कैदियों की मदद से आतंक का खात्मा करते हैं। फिल्म का गाना- हर करम अपना करेंगे ऐ वतन तेरे लिए..आज भी सुना जाता है।

क्रांति : क्रांति फिल्म 1981 में आई थी। इसकी कहानी काल्पनिक है। अंग्रेजों ने चालाकी से एक रियासत को अपने चंगुल में ले लिया है। सेनापति को भागना पड़ता है। उसका अपना परिवार बिछड़ जाता है। सेनापति और उसका बेटा अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करते हैं।

लक्ष्य : ‘लक्ष्य’ 2004 में बनी हिन्दी भाषा की फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित बॉलीवुड फिल्म थी। इसके अभिनेता ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा, अमिताभ बच्चन, ओम पुरी और बोमन ईरानी हैं। ऋतिक लेफ्टिनेंट करण शेरगिल (बाद में कार्यवाहक कप्तान) की भूमिका में हैं, जो अपनी टीम का नेतृत्व कर आतंकवादियों पर जीत पाते हैं। यह 1999 के कारगिल युद्ध के संघर्ष की ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित एक काल्पनिक कहानी थी

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page