भारत

राजपथ पर परेड के बीच दिल्ली में घुसने पर अड़े किसान, छोड़े जा रहे हैं आंसू गैस के गोले – Video

नई दिल्ली – जिसका डर था वही हुआ। दरअसल दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर मार्च में हंगामा शुरू हो गया है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन का दावा करने वाले किसान कुछ जगहों पर उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों ने कहा था कि उनका ट्रैक्टर मार्च राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड खत्म होने के बाद 11 बजे शुरू होगा, लेकिन किसान पहले ही ट्रैक्टर मार्च निकालने पर अड़ गए, जिसके बाद स्थिति बिगड़ने लगी।

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शनकारी किसानों के हंगामा करने की अलग-अलग जगह से खबरें आ ही हैं। अब करनाल बाईपास पर दिल्ली के अंदर प्रवेश करने के लिए पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ दी है। वहीं दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पांडव नगर के पास भी किसानों ने पुलिस बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़ रहे हैं। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पांडव नगर के निकट भी प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। राजधानी में अलग-अलग जगहों से किसानों और पुलिस के बीच गतिरोध की खबरें आ रही हैं।

नोएडा के चिल्ला बॉर्डर पर स्टंट करने के दौरान एक ट्रैक्टर पलट गया। इसमें दो लोग घायल हो गए। बाद में लोगों ने मिलकर इसे सीधा खड़ा किया। ट्रैक्टर पलटने के बाद वहां कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। सिंघु बॉर्डर से किसानों की ट्रैक्टर रैली संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर पहुंच गई है। यहां दिल्ली पुलिस को किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस गोले का इस्तेमाल करना पड़ा है।



Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page