भारत

Republic Day : Google भी सेलिब्रेट कर रहा गणतंत्र दिवस, बनाया ऐसा Doodle, दिखी पुरे भारत की झलक

नई दिल्ली – आज 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज के दिन पूरे देश में एक अलग जुनून देखने के मिलता है। इस दिन को आम से लेकर खास हर कोई पूरे उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाता है। गूगल भी इस मामले कहीं से भी पीछे नहीं है। वह भी लोगों के अंदर देशभक्ति पैदा करने का काम कर रहा है। दरअसल हर साल की तरह इस साल भी गूगल ने एक खास डूडल बनाकर भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

गूगल ने इस डूडल में बड़े ही खास तरीके से पूरे भारत के अलग-अलग कल्चर और संस्कृति की झलक दिखाई है। 26 जनवरी को भारत में कित तरह गणतंत्र दिवस मनाया जाता है, डूडल में ये दिखाने की कोशिश की गई है। गूगल के होम पेज पर क्लिक करते दी दिखने वाले डूडल में भारत के अलग-अलग राज्यों के और उनकी संस्कृति के बारे में बताया गया है। ये गूगल डूडल एक स्कैच एचडी इमेज है। जिसमें मुख्यत दो रंगों का इस्तेमाल किया गया है, हरा और लाल। भारत के गणतंत्र दिवस 2021 के गूगल डूडल के इस एचडी इमेज को मुंबई के अतिथि कलाकार ओंकार फोंडेकर द्वारा बनाया गया है। भारत के गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में, आज की डूडल कलाकृति जीवंत संस्कृतियों की सीमा को दर्शाती है।

बता दें कि एक स्वतंत्र गणराज्य बनने के लिए भारत में संविधान को 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे एक लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था। भारत में 26 जनवरी को ही गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाने के लि इसलिए चुना गया क्योंकि 26 जनवरी 1929 को पहली बार भारत को पूर्ण गणराज्य का प्रस्ताव पेश किया गया था।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page