मनोरंजन

किसी का पति बूढ़ा तो किसी की पत्नी है लंबी, जानिए ऐसे ही 11 बॉलीवुड कपल्स के बारे में जो बिल्कुल भी मेल नहीं खाते हैं

मुंबई : बॉलीवुड में ऐसे कई जोड़े हैं जो दिखने में एक दूसरे से काफी अलग हैं। ऐसी बेमेल जोड़ी में, अगर किसी का पति बूढ़ा दिखता है, तो किसी की पत्नी बहुत लंबी होती है।

1. जूही चावला
जूही चावला जितनी खूबसूरत दिखती हैं, उतने ही उनके पति उनसे बड़े दिखते हैं। हाल ही में जूही ने अपना 50 वां जन्मदिन मनाया।

उन्होंने 1997 में एक प्रसिद्ध भारतीय व्यापारी जय मेहता से शादी की थी। जूही से जय करीब 7 साल बड़े है। आज हम ऐसी ही और भी बेमेल जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

2. बोनी कपूर और श्रीदेवी:
श्रीदेवी बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो 54 साल की उम्र में भी बहुत युवा और ग्लैमरस दिखती थी। जबकि उनके पति बोनी कपूर ज्यादा उम्र के दिखते हैं। दोनों ने साल 1996 में शादी की थी।

3. शिरीष कुंदर और फराह खान:
निर्देशक-कोरियोग्राफर फराह खान ने 2004 में फिल्म संपादक और निर्देशक शिरीष कुंदर से शादी की थी। शिरीष फराह से लगभग 8 साल छोटा है। फराह खान ने भी अच्छा दिखने के लिए काफी वजन घटाया है। फिर भी यह युगल बेमेल दिखाई देता है।

4. अमिताभ बच्चन और जया बच्चन:
अमिताभ और जया बॉलीवुड के सबसे कमिटेड जोड़ों में से एक हैं। उम्र के साथ, अमिताभ स्मार्ट दिखने लगे हैं। वहीं, जया बुढ़ी हो रही हैं। दोनों ऊंचाई में भी बहुत अलग हैं. बता दें साल 1973 में उनकी शादी हुई थी।

5. फरहान अख्तर और अधुना:
फरहान अख्तर की शादी अधुना से हुई थी, जो उनसे उम्र में बड़ी थी। अधुना हेयर स्टाइलिस्ट हैं और अक्सर अलग-अलग लुक और अजीब हेयर स्टाइल में देखी जाती हैं। दोनों ने 2000 में शादी की थी। हालांकि, 2016 में दोनों अलग हो गए।

6. ट्यूलिप जोशी और विनोद नायर:
ट्यूलिप जोशी की शादी कैप्टन विनोद नायर से हुई थी। ट्यूलिप की तुलना में विनोद की ऊंचाई बहुत कम है। वहीं, दोनों कपल के लुक में भी काफी अंतर है।

दोनों करीब 4 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। हालांकि, ऐसा कहा जाता है कि दोनों ने बाद में शादी कर ली। यश चोपड़ा की वजह से अभिनेत्री को एक नई पहचान मिली थी।

7. अवंतिका मलिक और इमरान खान:
इमरान और अवंतिका की जोड़ी थोड़ी ऑड लगती है। साथ ही इमरान अवंतिका से थोड़े छोटे है। दोनों ने 2011 में शादी की थी।

8. आदित्य चोपड़ा-रानी मुखर्जी
जानी मानी फिल्म इंडस्ट्री के निर्देशक आदित्य चोपड़ा ने अभिनेत्री रानी मुखर्जी से शादी की थी। यह आदित्य की दूसरी शादी है। रानी आदित्य से 6 साल छोटी हैं। लेकिन उनकी जोड़ी बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती है।

9. रूप दरगपाल-दीपक नाइवाल
प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री रूप दरगपाल धारावाहिक बालिका वधु में सांची की भूमिका में देखी गई थी। उन्होंने स्पोर्ट चैनल के क्रिएटिव डायरेक्टर दीपक नाइवाल से शादी की है।

9. शारिका रैना-शबीर अहुलवालिया
टीवी सीरियल नागिन में, शारिका रैना ने सीरियल कुमकुम भाग्य में मुख्य भूमिका में रहे शब्बीर अहुलवालिया से शादी की थी। यह जोड़ी किसी भी तरह से परफेक्ट नहीं लगती है।

10. सीमोन सिंह
बॉलीवुड अभिनेत्री सीमोन सिंह फिल्मों में कम ही दिखाई देती हैं। सीमोन के पति उनसे काफी बड़े दिख रहे हैं।

11. किम शर्मा और अली पुंजानी
बॉलीवुड फिल्म मोहब्बतें से अपनी शुरुआत करने वाले किम शर्मा ने बिजनेसमैन अली पुंजाली से शादी की थी।

उल्लेखनीय है कि किम का नाम लंबे समय तक युवराज सिंह के साथ भी जुड़ा था। लेकिन युवराज ने हेज़ल कीच से शादी कर ली थी। क्रिकेटर युवराज सिंह की पूर्व प्रेमिका और अभिनेत्री किम शर्मा हाल में बॉलीवुड की दुनिया से दूर हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page