मनोरंजन

चर्चा में छाया निया शर्मा और रवि दुबे का अंडरवॉटर लिपलॉक, इस बार दिखा ‘पैशनेट लव’

मुंबई : टीवी शो जमाई राजा से मशहूर हुईं निया और रवि दुबे की जोड़ी एक बार फिर टीवी पर दिखाई देगी। यह दोनों शो ‘जमाई राजा 2.0’ के दूसरे भाग में दिखाई देंगे, जिसका टीज़र जारी किया गया है।

दोनों को प्यार और बदले की इस कहानी में चौंकाने वाली भूमिकाओं में देखा गया था। रिलीज हुए टीजर में निया और रवी का जोशीला प्यार साफ नजर आता है।

टीजर में दोनों को एक अंडरवॉटर लिपलॉक करते देखा गया, जो काफी चर्चा में है।

सीरीज़ में निया और रवि के बीच कई बोल्ड सीन फिल्माए गए हैं और इसकी एक झलक टीज़र में दिखाई दे रही है। यह शो 26 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगा।

निया और रवि ने इस टीजर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

उल्लेखनीय है कि इस शो की थोड़ी शूटिंग गांव में भी की गई थी। जहां से कुछ दिनों पहले निया ने रवि के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की थी। बता दें जमाई राजा शो बहुत हिट था और लोग उसे बहुत पसंद करते थे।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page