बिजनेस

बजट से पहले धड़ाम से गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स में भारी गिरावट

नई दिल्ली – बजट से पहले मुनाफावसूली के कारण शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। आज लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। 30 शेयरों का इंडेक्स सेंसेक्स आज 937 अंकों की गिरावट के साथ 47409 के स्तर पर बंद हुआ। उसी तरफ 50 शेयरों का इंडेक्स निफ्टी 271 अंकों की गिरावट के साथ 13967 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 में 24 शेयर आज लाल निशान में बंद हुए। टेक महिंद्रा, आईटीसी और पावर ग्रिड के शेयर टॉप गेनर्स रहे. एक्सिस बैंक, टाइटन और इंडसइंड बैंक के शेयरों में सबसे भारी गिरावट दर्ज की गई। एक्सिस बैंक में 4 फीसदी की गिरावट आई है। टेक महिंद्रा के शेयर में 2.6 फीसदी की तेजी रही। कारोबार के दौरान आज सेंसेक्स 48387 के उच्चतम स्तर और 47269 के न्यूनतम स्तर को छुआ। पिछले चार कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स में 2383 अंकों की भारी गिरावट दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page