बिजनेस

TikTok और Helo ने भारत में बंद किया कारोबार ?

नई दिल्ली – चीन की कंपनी Bytedance जो भारत में वीडियो एप TikTok तथा मैसेजिंग ऐप Helo का संचालन कर रही थी, उसने भारत में एक तरह से अपना कारोबार घटाकर कर्मचारियों की संख्या कम करने का फैसला किया है। Bytedance ने अपने कर्मचारियों को मेल लिखकर कारोबार घटाने की जानकारी दी है।

भारत सरकार ने Bytedance की TikTok और Helo मोबाइल एप पर जो अस्थाई प्रतिबंध लगाया हुआ था उसे पिछले हफ्ते ही स्थाई करने की घोषणा की है और भारत की इस घोषणा के बाद ही Bytedance ने अपने कर्मचारियों को भारत में अपना ऑपरेशन बंद करने की जानकारी दी है। भारत में Bytedance के लगभग 2000 कर्मचारी हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मचारियों को लिखे मेल में Bytedance ने कहा है कि कंपनी अपनी टीम का आकार घटाने के लिए मजबूर हो गई है, हालांकि मेल में यह नहीं कहा गया है कि कितने कर्मचारियों को निकाला जाएगा और कितनों को फिलहाल रखा जाएगा। कंपनी ने कर्मचारियों को यह भी कहा है कि वह नहीं जानते कि दोबारा भारत में कब ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।

बाइटडांस ने अपने कर्मचारियों को लिखे मेल में लिखा है कि ‘उसे कठोर निर्णय के बारे में आप सभी को सूचना देने में दुख हो रहा है। इस मेल से आपको होने वाले दुख व दर्द को हम समझते हैं। इसके लिए हमें खेद है। पत्र में लिखा है कि 2020 में भारत सरकार द्वारा अंतरिम प्रतिबंध लगाए जाने के बाद से हमें जबरन अपना कारोबार बंद करना पड़ा। भारत सरकार द्वारा स्‍पष्‍ट रूप से कुछ भी न कहने से हमें मजबूरी में अब अपना कारोबार भारत में बंद करने का कठोर फैसला लेना पड़ा है। इसके परिणामस्‍वरूप हम भारत में अपनी टीम को छोटा कर रहे हैं और कर्मचारियों के ये छंटनी बिना किसी भेदभाव के की जाएगी।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page