भारत

किसान आंदोलन : दिल्ली मेट्रो का लाल किला स्टेशन और जामा मस्जिद से भी एंट्री बंद, अब तक 15 FIR दर्ज

नई दिल्ली –

किसानों के ट्रैक्टर मार्च में हुई हिंसा के बाद अब दिल्ली समेत एनसीआर में पुलिस अलर्ट पर है। लाल किले को खाली करवा लिया गया है। 86 पुलिसवालों के घायल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने अब तक 15 FIR दर्ज की हैं। दिल्ली के सीमाओं के सटे इलाकों में इंटरनेट सेवा पर शाम 5 बजे तक के लिए इंटरनेट पर रोक लगा दी गई है। हरियाणा में भी यह पाबंदी लागू है।

फिलहाल सिंघु बॉर्डर, लाल किले पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दो मेट्रो स्टेशनों पर आज भी सेवाओं को बंद रखा गया है। इसमें लाल किला और जामा मस्जिद शामिल हैं। हालांकि बाकी सभी मेट्रो स्टेशन खुले हैं और सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य है। ये जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने दी है। इससे पहले कल भी हिंसा के दौरान डीएमआरी ने करीब 12 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया था।

कल किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के संबंध में अबतक 15 FIR दर्ज की जा चुकी हैं। 5 FIR ईस्टर्न रेंज में दर्ज़ की गई हैं। नजफगढ़, हरिदास नगर, उत्तम नगर में एक-एक एफआईआर रात हो चुकी थी। अभी तक की जानकारी के मुताबिक अलग अलग जिलों में कुल 15 एफआईआर कल की हिंसा को लेकर दर्ज हुई है।

 

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page